फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बदला लेने के लिए सरकार ने ईमानदार अफसरों पर बनाए थे झूठे केस'

Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर जमकर हमला बोला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ईमानदार अधिकारियों पर झूठे मामले बना रही है।
विज्ञापन


सरकार ने एएन शर्मा, सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व डीजीपी पर झूठे केस बनाए। ये सभी केस अदालत में रद्द हो गए। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार बताए कि कुछ समय पहले एक मंत्री की सीडी जारी हुई थी, उसे किसने जारी किया?

किसने मंत्री का फोन टैप करवाया? अगर सीडी फेक थी तो इसे किसने बनवाया? धूमल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने तीन साल में पांच करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


दो साल में एक करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों से भारत में पूंजी का निवेश बढ़ा है। हिमाचल को भी एनडीए सरकार ने राहत दी है। प्रदेश को 72,600 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

राजस्व घाटे के लिए अनुदान 40,625 करोड़ मिलेगा, जो पहले 7,119 करोड़ रुपये था। मोदी सरकार ने दोबारा हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम को बधाई भी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें