फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अब ऑनलाइन बनेंगे उत्पादन लाइसेंस: कौल सिंह

Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
कौल सिंह ठाकुर कहा कि शीघ्र प्रदेश में उत्पादन लाइसेंस ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व एवं विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर कहा कि शीघ्र प्रदेश में उत्पादन लाइसेंस ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इससे पहले मई 2013 में प्रदेश सरकार ने बिक्री लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने आरंभ कर दिए थे।
विज्ञापन


उत्पादन लाइसेंस ऑनलाइन मिलने से जहां औषधि विभाग की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी, वहीं कार्य में भी अधिक पारदर्शिता आएगी। कहा कि इससे दवा निर्माता के समय की बचत भी होगी। उन्हें लाइसेंस भी शीघ्र मिल पाएंगे।

उन्होंने मंगलवार को नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में राज्य औषधि नियंत्रक के कार्यालय का लोकार्पण किया। हिमाचल औषधि उत्पादक संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। कहा कि इस कार्यालय भवन के निर्माण पर 2.30 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं।
विज्ञापन


कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में औषधि निर्माण उद्योग को नियंत्रित करने के लिए एक औषधि नियंत्रक के अतिरिक्त तीन सहायक औषधि नियंत्रक तथा 22 औषधि निरीक्षक के पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें