फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाजपा नेत्री की मौत

Sat, 26 Sep 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा की शुक्रवार को पठानकोट में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप शर्मा पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी भराल (रैहन) अपने किसी बीमार रिश्तेदार का कुशलक्षेम पूछने के लिए रैहन से अपनी स्कूटी पर पति के साथ पीछे बैठकर पठानकोट जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में सरना छोटी नहर के पास अमृतसर से पठानकोट की तरफ आ रही एचआरटीसी की बस के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में प्रदीप शर्मा छिटक कर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गईं। हादसे में भाजपा नेत्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतका के पति राजेंद्र कुमार को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, भाजपा के नूरपुर संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने भाजपा नेत्री प्रदीप शर्मा की मौत पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें