फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चीन चलो' के नारे लगाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला(रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में चाइना चलो का नारा लगाने पर देशद्रोह के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक भाजपा का पूर्व जिला अध्यक्ष व एक पंचायत प्रधान शामिल है।
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने इलाके के एक पुल की मरम्मत न होने पर चीन की मदद लेने और चाइना चलो का नारा लगवाया। ऐसा इन्होंने बीते दिनों पिन वैली के किरनाला में एक टीवी चैनल के सामने किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ 124 ए, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी काजा आशीष शर्मा मामले की पुष्टि की है।

बाढ़ में बहे पुल के निर्माण में हो रही देरी से थे नाराज

आरोपी बाढ़ से बहे पुल के निर्माण के लिए सरकार की ओर से कोई कदम न उठाने पर नाराज थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सोमवार को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लोबजंग ज्ञालसंग और कुंगरी पंचायत के प्रधान छिमेत दोरजे को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पर देश के खिलाफ षड़यंत्र रचने और लोगों को भड़काने के आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार इन्होंने क्षेत्र के लोगों को दूसरे देश में चलने का आह्वान किया है, जोकि देश द्रोह है।

डीएसपी काजा आशीष शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार जारी कर चुकी है राशि

विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर ने बताया कि लाहौल- स्पीति में जहां पर कुछ लोगों ने जिस सड़क और पुल बनाने के लिए भारत विरोधी नारे लगाए हैं, उसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से पहले ही 1.12 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।

इसके लिए 50 लाख रुपये और स्वीकृत किये जा रहे हैं। सोमवार को मैंने सीएम से मिलकर स्थानीय लोगों की इस समस्या को जल्द दूर करने का अनुरोध किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें