भाजपा 'काम रोको' पार्टी बन चुकी: सुक्खू
वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा- भाजपा 'काम रोको' पार्टी बन चुकी है। राजस्थान में सरकार बनते ही ओपीएस रोक दी। हिमाचल में ओपीएस रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश की। अब माताओं-बहनों को आर्थिक मदद रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पैसा फेंको, सरकार गिराओ, काम रोको की संस्कृति हिमाचल में नहीं चलेगी।