फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कारनामों से जेल वाले सीएम भी बन सकते हैं वीरभद्र: पांडेय

Tue, 20 Jun 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयसिंहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग अपने हिसाब से विस चुनाव की घोषणा करेगा, लेकिन हिमाचल भाजपा ने चार परिवर्तन यात्राएं शुरू कर चुनाव का शंखनाद कर दिया है। परिवर्तन अब सामने दिख रहा है। कहा कि जिस रास्ते से भी परिवर्तन यात्रा जा रही है और जिस तरीके से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश डेढ़ माह प्रदेश में घूमकर जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश को देखा है। मंगल पांडेय जयसिंहपुर में पहुंची भाजपा रथयात्रा की रैली में बोल रहे थे। पांडेय ने कहा कि हिमाचल में शांता कुमार पानी वाले मुख्यमंत्री और प्रेम कुमार धूमल सड़क वाले मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह बेल वाले मुख्यमंत्री बने हैं। उनके कारनामों के कारण वे जेल वाले भी जल्द ही बन सकते हैं।

हिमाचल में भाजपा नरेंद्र मोदी की सरकार के आशीर्वाद से विकास का परिवर्तन लाएगी। यात्रा प्रभारी कृपाल परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पोल छोटी सी बरसात ने खोल दी। पहली ही बारिश में सड़कें उखड़ गई हैं। मुख्यमंत्री और उनका परिवार जमानत पर है। सरकार के निकट के अधिकारी जेल में हैं।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने नौकरियों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा और पूछा कि बिना टेस्ट दिए कैसे कांग्रेसियों के रिश्तेदारों की नौकरी लग गई। इस दौरान विनय शर्मा, हिमांशु मिश्रा, घनश्याम शर्मा, राकेश शर्मा, महेंद्र डढवाल, अशोक पुरोहित, कुलवंत राणा, देवेंद्र राणा, भगवान दास, रवि धीमान, बलदेव राज खोदलु, हेमराज, मुलख राज प्रेमी, जतिंद्र राणा, स्कीमा देवी, मीना देवी, विद्या देवी, बीडीसी अध्यक्ष वीना जंवाल और राजीव राणा आदि मौजूद रहे।

माफि याराज से मुक्ति के लिए है रथयात्रा: धूमल 
देवभूमि को माफि याराज से मुक्ति दिलवाने के मकसद से भाजपा ने परिवर्तन रथयात्रा शुरू की है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नेरवा में परिवर्तन रथयात्रा के दौरान पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि रथयात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया है।

यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस की स्थिति और माफिया मानसिकता को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश में इस समय खनन, शराब माफिया, ड्रग और ट्रांसपोर्ट माफिया का राज है। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में कानून की हालत ऐसी हो गई है कि सिरमौर के अंब में बारूद, नाहन में हथियार, सुबाथू में आतंकियों के पोस्टर मिल रहे हैं।

यही नहीं, कुख्यात आतंकी संगठन आईएस का आतंकवादी देवभूमि कुल्लू के बंजार से पक ड़ा गया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। इस दौरान शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें