फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: भाजपा ने नाहन के कार्यवाहक बीडीओ, जेई के तबादले की मांग उठाई, चुनाव आयोग को सौंपा शिकायत पत्र

Sat, 09 May 2026 01:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 पंचायत चुनावों की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य चुनाव आयोग को शिकायत पत्र सौंपकर नाहन विकास खंड में कार्यवाहक बीडीओ के तत्काल तबादले की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा ने चुनाव आयोग को सौंपा शिकायत पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल भाजपा ने पंचायत चुनावों की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य चुनाव आयोग को शिकायत पत्र सौंपकर नाहन विकास खंड में कार्यवाहक बीडीओ के तत्काल तबादले की मांग की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर की ओर से राज्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि परमजीत ठाकुर स्थानीय कांग्रेस विधायक के करीबी सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भाजपा समर्थित लोगों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं।  शिकायत पत्र में कहा गया है कि सिरमौर जिला की लगभग 25 पंचायतों में भाजपा समर्थित लोगों के कार्यों में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं जबकि कांग्रेस समर्थित लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 अन्य मामले में भाजपा हिमाचल प्रदेश ने पंचायत चुनावों की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर राज्य चुनाव आयोग के समक्ष पांवटा साहिब विकास खंड में कार्यरत जूनियर इंजीनियर शमशेर प्रकाश के तत्काल तबादले की मांग की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर द्वारा राज्य चुनाव आयोग को भेजे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि पंचायत चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर, तहसील पांवटा साहिब से श्रीमती किरण बाला प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं, जो वर्तमान में विकास खंड पांवटा साहिब में तैनात जूनियर इंजीनियर शमशेर प्रकाश की पत्नी हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि शमशेर प्रकाश, ब्लॉक विकास अधिकारी के साथ मिलीभगत कर पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से अपनी पसंद के सरकारी अधिकारियों की तैनाती करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें