फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश होने के आसार, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Sat, 09 May 2026 01:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 10 मई को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 व 10 मई को माैसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला में  हल्के बादल छाए रहे। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन में 25.7, खदराला 14.0, रोहड़ू 10.0, रामपुर 3.6, चौपाल और चंबा 2.0, कोटखाई 1.3, कुफरी 1.0 व कल्पा में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

कई भागों में 11 से 15 मई तक बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 10 मई को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश होने के आसार हैं। राज्य के कुछ भागों में 11 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 12 व 13 मई को कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 14 मई को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। 15 मई को भी कुछ क्षेत्रों में माैसम खराब रहेगा।   12 व 13 मई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने व भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.4, सुंदरगनर 15.5, भुंतर 14.1, कल्पा 6.8, धर्मशाला 10.7, ऊना 19.0, नाहन 15.7 , केलांग 5.2, पालमपुर 15.0, सोलन 14.0, मनाली 10.1, कांगड़ा 17.7, मंडी 17.2, बिलासपुर 18.5, चंबा 16.2, डलहाैजी 13.6, जुब्बड़हट्टी 15.4, कुफरी 10.0, कुकुमसेरी 6.5, सेऊबाग 11.0, बरठीं 16.4, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 9.2 , देहरागोपीपुर 22.0 व ताबो में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें