फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा, कांग्रेस सहित 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जून को सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
विज्ञापन

8 उम्मीदवारों ने भरे थे नामांकन, एक खारिज, 2 ने वापस लिया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संसदीय क्षेत्र शिमला (अनुसूचित जाति) से भाजपा, कांग्रेस सहित 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को नामांकन पत्रों को वापस लेने की अवधि में 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि लोस चुनाव में अब शिमला संसदीय क्षेत्र से आठ में से 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसमें बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार मंगेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार चुनाव मैदान में रह गए हैं। जनता कांग्रेस के उम्मीदवार रोबट कुमार तथा निर्दलीय उम्मीदवार कुंदन लाल कश्यप ने अपना नामांकन वापस लिया है। इसके अलावा एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया था। एक जून को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें