फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में हर रोज दुकानें खोलने का प्रस्ताव

Sun, 22 May 2022 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश चौजड़ ने कहा कि सरकार बनाने में व्यापारियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने मांग की कि सप्ताहांत पर्यटन के पक्ष में व्यवसायियों के लिए सात दिन की कार्य नीति हो।
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश में सात दिन दुकानें खुली रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है। जब से व्यापारी कल्याण बोर्ड बना है, तब से एक भी बैठक न रखे जाने पर भी व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। होटल व्यवसायियों ने होम स्टे सीमित करने और ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने की भी मांग उठाई। प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की शिमला में हुई बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश चौजड़ ने कहा कि सरकार बनाने में व्यापारियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने मांग की कि सप्ताहांत पर्यटन के पक्ष में व्यवसायियों के लिए सात दिन की कार्य नीति हो। शिमला में 12 महीने का विशेष हवाई अड्डा हो। इस मौके पर विभिन्न व्यापारियों ने सुझाव दिए कि स्लैब प्रणाली को खत्म करके वाणिज्यिक दरों पर दिया जाए। संपत्ति कर को होटल के लिए कम किया जाए। होम स्टे सीमित होने चाहिए।

होटलों का व्यवसाय कम हो रहा है। थोक का माल लाने वाले वाहनों को न खड़ा करने की जगह होती है और न समय निर्धारित होता है और चालान हो रहे हैं। व्यापारी की मृत्यु होने पर उनकी विधवाओें और बच्चों के लिए भी सहायता अनुदान की नीति होनी चाहिए। नालागढ़ में हर घर से व्यक्ति ट्रक डाल रहे हैं, जिसके कर्ज पर सब्सिडी होनी चाहिए। ऑनलाइन माल पर जीएसटी लगना चाहिए। इसका टैक्स दूसरे राज्यों को जा रहा है। ऑनलाइन दवाएं तक बगैर जांचे-परखे आ रही हैं। बैठक में भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जम्वाल, सचिव तिलक राज, कोषाध्यक्ष संजय सूद और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें