फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया केस: भाजपा ने दिया अल्टीमेटम, दो दिन के भीतर इस्तीफा दें सीएम

Tue, 25 Jul 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया प्रकरण पर भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से 26 जुलाई तक इस्तीफा मांगा है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री को चेताया है कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो भाजपा प्रदेश के 7479 मतदान केंद्रों पर सीएम का पुतला फूंककर धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


धूमल ने जनता से अपील की है कि अगर गुड़िया की हत्या से संबंधित उनके पास कोई जानकारी है तो सीबीआई को दें। धूमल ने कहा कि प्रकरण की सीबीआई जांच प्रारंभ हो गई है।

प्रदेश की जनता ने दबाव डाला था और सरकार ने भी केंद्र से आग्रह किया था। सीबीआई जांच पर भरोसा जताते हुए धूमल ने कहा कि अब सही जानकारी सामने आएगी और दोषियों को सजा मिलेगी।
विज्ञापन


इसके लिए जो भी लोग घटना से संबंधित जानकारी रखते हों, वो सामने आएं। उन्होंने कहा की कोटखाई क्षेत्र में गुड़िया प्रकरण में पुलिस जांच में कोताही से सरकार का पर्दाफाश हुआ है। मुख्यमंत्री को तुरंत नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन

गुड़िया मामले में सरकार ने की गलती पर गलती

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को बलसन क्षेत्र में गांव में पहुंच कर गुड़िया के परिवार से मुलाकात की। आरोप लगाया कि सरकार मामले की जांच में गलती पर गलती कर रही है। सीबीआई का अब लोग सहयोग करे।

धूमल करीब साढे बारह बजे इस गांव पहुंचे। उन्होंने वहां पर गुड़िया के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर बच्ची को न्याय दिलवाने के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। कहा पुलिस और सरकार ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया है।

लेकिन आम जनता के विरोध के बाद सरकार और पुलिस बैकफुट पर आई है। कहा अब मामले की सीबीआई जांच चल रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सीबीआई जांच में सहयोग के लिए आगे आएं।

कहा सरकार ने गुड़िया के नाम पर स्कूल खोल दिया। लेकिन इसमें सुर्पीम कोर्ट का पेच फंसने वाला है। कहा इस मामले में गुनाहगार नहीं बचने चाहिए। बेगुनाह लोगों को फंसाया नहीं जाना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें