फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में अमित शाह करेंगे सोशल मीडिया वॉलंटियर्स की मीट

Mon, 16 Jul 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने सोशल मीडिया विंग को मजबूत करना शुरू कर दिया है। देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 जुलाई को शिमला में सोशल मीडिया वॉलंटियर्स मीट करेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


कांगड़ा के ज्वालामुखी में आयोजित सभी मोर्चों की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सोशल मीडिया के हथियार को धार देने पर जोर दे चुके हैं। पार्टी ने फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं से लेकर पार्टी की नीतियों का प्रचार तेज करने की योजना बनाई है।

उधर, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित शिमला दौरे के में सोशल मीडिया वॉलंटियर्स मीट होगी। जिसमें प्रदेश के लगभग 500 वॉलंटियर्स उपस्थित रहेंगे। वॉलंटियर्स मीट के लिए तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें