फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: भाजपा का आरोप, स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

Mon, 21 Nov 2022 05:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने बताया कि पत्र में लिखा गया है कि चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों की ओर से आशंका जताई गई है कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा लीगल सेल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर कांग्रेस की ओर से आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की आशंका जताई है। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने बताया कि पत्र में लिखा गया है कि चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों की ओर से आशंका जताई गई है कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगा रहे हैं। इसमें निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा है।

विज्ञापन


पत्र में नाहन विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया गया है। इसमें आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस के नेता आईटीबीपी जवानों के साथ स्ट्रांग रूम में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा लीगल सेल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि इस मामले पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे ईवीएम के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता छेड़छाड़ न कर पाएं। यह शिकायत लीगल सेल के सह संयोजक दिनेश चौहान ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें