मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने बरठीं के मोदी चौक पर प्रेसवार्ता की। इसमें बीरू राम ने कहा कि इक्का-दुक्का सड़कों को छोड़कर सभी कार्य अधूरे हैं।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता से कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. बीरू राम किशोर ने टिकट नहीं मिलने पर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। बीरू राम झंडूता से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस ने इस बार क्षेत्र के एक युवा नेता को बतौर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है।
विज्ञापन
मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने बरठीं के मोदी चौक पर प्रेसवार्ता की। इसमें बीरू राम ने कहा कि इक्का-दुक्का सड़कों को छोड़कर सभी कार्य अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार हजार से शुरू की गई सदस्यता को 25 हजार तक पहुंचाया है।