फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सभी स्कूलों में फिर शुरू होंगी प्रार्थना सभाएं और खेल गतिविधियां

Tue, 18 Oct 2022 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मार्च 2020 में कोरोना के मामले बढ़ने पर शिक्षण संस्थानों में कई गतिविधियों पर सरकार ने पाबंदियां लगा दी थीं। अब संक्रमण कम होने पर सरकार ने पाबंदियों को समाप्त करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विद्यार्थी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में करीब ढाई वर्ष बाद बुधवार से फिर प्रार्थना सभाएं शुरू होंगी। वहीं, कोविड प्रोटोकोल के बिना अब खेलकूद और अन्य गतिविधियों को भी स्कूलों में शुरू करने का फैसला लिया गया है। दिवाली की छुट्टियों के बाद शिक्षकों और अन्य स्टाफ की हाजिरी भी बायोमीट्रिक लगेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को इस बाबत सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


गौर हो कि मार्च 2020 में कोरोना के मामले बढ़ने पर शिक्षण संस्थानों में कई गतिविधियों पर सरकार ने पाबंदियां लगा दी थीं। अब संक्रमण कम होने पर सरकार ने पाबंदियों को समाप्त करने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों में सुचारु तौर पर प्रार्थना सभाएं होंगी। खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां भी बिना कोविड प्रोटोकोल चलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें