फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, क्रैश होने से बचा

Sun, 17 Jun 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया का विमान क्रैश होने से बाल-बाल बच गया। दिल्ली से हिमाचल के पांच विधायकों समेत दर्जनों यात्रियों को कांगड़ा एयरपोर्ट ला रहा 70 सीटर एयर इंडिया का विमान शनिवार को क्रैश होने से बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली से उड़ान भरने के बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया। विमान को चला रहा पायलट घबरा गया। इसके बाद विमान की कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुश्किल से लैंडिंग करवाई गई।

पक्षी के टकराने से विमान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। विमान की मरम्मत के लिए तकनीकी टीम दिल्ली से बुलाई गई, लेकिन शाम तक विमान ठीक नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विमान में जिला कांगड़ा के नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया, पालमपुर से आशीष बुटेल, देहरा से होशियार सिंह, जयसिंहपुर से रवि धीमान और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित दर्जनों यात्री मौजूद थे।

विधायक राकेश पठानिया ने बताया कि शनिवार को एयर इंडिया का विमान क्रैश होने से बाल-बाल बच गया। पठानिया ने कहा कि वह एयर इंडिया के विमान में सुबह करीब पौने 7 बजे दिल्ली से कांगड़ा के लिए निकले।

बीच रास्ते मे पायलट को अस्थमा का अटैक पड़ गया। मुश्किल से पायलट ने बीच रास्ते से लौटकर दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे हमें एयर इंडिया ने दूसरे विमान से भेजा।फिर से बीच रास्ते मे झटका लगा।

पायलट ने बताया कि विमान से गिद्द जैसा कोई पक्षी टकरा गया था, जिससे विमान क्रैश होने से बाल-बाल बच गया। कांगडा एयरपोर्ट के निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि विमान कांगड़ा एयरपोर्ट पर बड़ी मुश्किल से लैंड करवाया गया। दिल्ली से तकनीकी टीम आई है, जो विमान की मरम्मत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें