रणदीप ने बताया कि उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया था। लेकिन दूसरी ओर से कहा गया कि एंबुलेंस दो घंटे बाद आएगी। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में महिला को अस्पताल ले आए। लेकिन अस्पताल का पता न चल पाने के कारण वह आईजीएमसी पहुंच गए।
ओपीडी में दिखाने के बाद भागा मरीज, घर पहुंचा- आईजीएमसी के साइकेट्री विभाग में इलाज के लिए आया रत्नलाल (26) इलाज के बाद वहां से भाग गया था। परिजनों की ओर से इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। व्यक्ति बिलासपुर का रहने वाला था। शनिवार को जब संबंधित व्यक्ति की फोन पर जानकारी लेनी चाही तो दूसरी ओर से पीड़ित के भाई ने कहा कि वह शनिवार सुबह घर पहुंच गया है।