खाद्य पैकेजिंग उद्योग के लिए बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग फिल्म वरदान साबित होगी। जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों जैसी मैगी, चिप्स, बिस्किट और भोजन को लंबे समय तक तरोताजा रखा जा सकेगा। इन्हें फ्रेश रखने के लिए लंबे शोध के बाद बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग फिल्म तैयार की गई है। यह जल्दी खराब होने वाले खाद्य सामग्री की पैकेजिंग के लिए प्रयोग की जाएगी। इस तकनीक के माध्यम से खाने-पीने की चीजों को सड़ने, गलने और खराब होने से बचाया जा सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षक को भी बहुत बढ़ावा मिलेगा। यह पैकेजिंग फिल्म उत्कृष्ट श्वसन क्षमता प्रदान करती है, जो ऑक्सीजन को गुजरने देती है और भोजन को बिना किसी दुष्प्रभाव के लंबे समय तक ताजा रखती है। पैकेजिंग फिल्म में लचीलापन और पारभासी उपस्थिति है, जो इसे व्यावसायिकरण के लिए उपयोगी बनाती है।