फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: महिला दोस्त की हत्या करने पहुंचा युवक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

Thu, 10 Feb 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

महिला दोस्त की हत्या करने के इरादे से हरियाणा से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने देसी कट्टे और 3 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।  एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी घुमारवीं उपमंडल की एक महिला के साथ करीब 6 वर्ष पहले फेसबुक से परिचित हुआ था। इसके बाद वे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला दोस्त की हत्या करने के इरादे से हरियाणा से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने देसी कट्टे और 3 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान प्रवीण (24) पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गांव संधाई जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।  एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी घुमारवीं उपमंडल की एक महिला के साथ करीब 6 वर्ष पहले फेसबुक से परिचित हुआ था। इसके बाद वे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। 3 फरवरी को आरोपी महिला के साथ मिलने घुमारवीं आया था, लेकिन उन दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी महिला का मोबाइल फोन लेकर चला गया।

विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। जांच का जिम्मा महिला पुलिस थाना बिलासपुर को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी को थाना में तलब किया। जिस पर आरोपी 8 फरवरी की रात को बिलासपुर पहुंचा। 9 फरवरी को आरोपी जब सदर थाना के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के किनारे वर्षाशालिका में खड़ा था तो कुछ पुलिसकर्मी वहां पास ही एक दुकान में चाय पीने आए। पुलिसकर्मियों को आरोपी नशे की हालत में लगा। उन्होंने उससे पूछताछ शुरू की तो वह घबरा गया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसमें 3 कारतूस लोड किए गए थे। इसके अलावा उसकी जैकेट में एक सल्फास की डिब्बी भी पाई गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह घुमारवीं में महिला की हत्या करने आया था और उसके बाद खुद सल्फास निगल कर आत्महत्या करने वाला था। आरोपी ने देसी कट्टा कहां से खरीदा था और वह किस माध्यम से बिलासपुर पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें