फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनल से बाहर निकल सकते हैं मजदूर, चंद घटों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर की टीहरा टनल में पिछले आठ दिनों से फंसे मजदूरों को जल्द बाहर निकाला जा सकता है। फिलहाल ड्रिलिंग मशीन का पंप खराब होने से रेस्क्यू रूक गया है। इसका स्पेयर पार्ट दिल्ली से मंगवाया है। उम्मीद जताई जा रह है कि आज 11.30 बजे तक फिर काम शुरू किया जा सकता है। हालांकि टीहरा टनल में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार रात को अंतिम चरण में पहुंच गया था लेकिन ऐन वक्त पर ड्रिलिंग मशीन का पंप खराब हो गया।
विज्ञापन


राजस्थान से लाई पाइलिंग मशीन से पहाड़ भेदने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। ड्रिलिंग के दौरान आड़े आई चट्टान में भी होल कर दिया गया है। अब मशीन की रिपेयर की जा रही है। इसके बाद एनडीआरएफ के जवान कभी भी नीचे उतरेंगे और आधुनिक कटर मशीन से टनल के समीप लोहे की जाली और कंक्रीट को काटकर रास्ता खोलेंगे। फिर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र को किया सील

शनिवार शाम से ही एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर रेस्क्यू के लिए अलर्ट हैं। होमवर्क हो चुका है। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। बद्दी से अग्निशमन विभाग की स्पेशल रेस्क्यू टीम भी पूरे उपकरणों सहित यहां पहुंच गई है। सूत्र बताते हैं कि रेस्क्यू में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रहेगी। एनडीआरएफ के जवान वायरलेस सेट के साथ बारी-बारी टनल के भीतर जाएंगे। मणि राम और सतीश को बाहर निकालने के साथ ही टीम हिरदा राम की भी तलाश करेगी। बीबीएमबी से भी रेस्क्यू टीम बुलाई गई है।

उपायुक्त ने एनडीआरएफ, आईएलएडएफएस कंपनी, एसजेवीएनएल, पुलिस अधिकारियों तथा कंपनी इंजीनियरों की बैठक ली और बचाव कार्यों में पूर्णतया दक्षता से करने को कहा। मानसी सहाय ठाकुर ने कहा कि सभी के बेहतर तालमेल से अंतिम रेस्क्यू ऑपरेशन को सावधानीपूर्वक अंजाम दिया जाएगा।

दिनभर ऐसे हुई ड्रिलिंग- राजस्थान से लाई आधुनिक ड्रिलिंग मशीन में शुक्रवार रात को तकनीकी खराबी आने के कारण कार्य रुक गया था। मशीनरी ठीक करने के बाद शनिवार सुबह से ड्रिलिंग कार्य फिर शुरू हुआ। सुबह 9:50 बजे पहाड़ी की ड्रिलिंग 35.5 मीटर तक की जा चुकी थी। लेकिन, इसके बाद चट्टान और पानी आने के कारण कार्य धीमी गति से चला। शाम छह बजे ड्रिलिंग 39 मीटर तक पहुंचने के बाद होल में पाइप डालने का कार्य शुरू हो गया। रात को 10.30 बजे ड्रिलिंग मशीन का पंप खराब होने से रेस्‍क्यू रूक गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें