फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रेल लाइन के निर्माण में लगे मजदूर की हत्या, रिपोर्ट में खुलासा

Sun, 18 Feb 2024 08:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत गले पर लगे कटों से भारी रक्त बहने की वजह से हुई है। उसका शव 10 फरवरी को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर जकातखाना के पास डंगे के नीचे मिला था।
विज्ञापन
मजदूर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन के निर्माण में लगे एक मजदूर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत गले पर लगे कटों से भारी रक्त बहने की वजह से हुई है। उसका शव 10 फरवरी को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर जकातखाना के पास डंगे के नीचे मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पंजाब के किरतपुर थाने में अवधेश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज पाई गई। उसके परिजनों को बुलाया गया। उन्होंने शव को अवधेश से मिलता-जुलता बताया। इसके बाद पुलिस ने डीएनए सैंपल भी जांच के लिए भेजे। उधर, जांच में पाया गया कि अवधेश कुमार बिलासपुर के महावली नामक स्थान पर रेल लाइन की निर्माणाधीन टनलों में बतौर मजदूर काम करता था।

विज्ञापन


वह 1 जनवरी को अचानक लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट किरतपुर थाने में दर्ज कराई। 10 फरवरी को जकातखाना के पास बल्ली-भटेड़ नामक जगह पर मिले शव के पास कोई पहचानपत्र नहीं मिला था। मृतक के पांव में जूते-चप्पल भी नहीं थे। तब अंदेशा लगाया गया था कि मौत का कारण ऊंचाई से गिरना हो सकता है। बाद में एम्स के फोरेंसिक विशेषज्ञों की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। उधर, स्वारघाट थाना प्रभारी राजेश वर्मा की अगुवाई में एक टीम मामले की जांच कर रही है। अवधेश के साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों और दोस्तों से पूछताछ की गई है। वहीं, एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान अवेधश कुमार (39) पुत्र स्व.बिंदा चरण निवासी गांव उमराव खेड़ा डाकघर कमालपुर तहसील नरवल जिला कानपुर (उत्तरप्रदेश) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें