फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur : बेलतरा विधायक ने की राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग,  जातिगत टिप्पणी का आरोप

Sun, 18 Feb 2024 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

उन्होने आरोप लगाया है की राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक सभा में जातिगत टिप्पणी की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सरकंडा थाना में बेलतरा विधायक ने राहुल गांधी खिलाफ एफआईआर की मांग की है। उन्होने आरोप लगाया है की राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक सभा में जातिगत टिप्पणी की है।

विज्ञापन

https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2024/02/18/fir-copy_65d11f9ef1da4.pdf
दरअसल बिलासपुर के बेलतरा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला ने सरकंडा थाने में शिकायत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को राहुल गांधी ने रायगढ़ की सार्वजनिक सभा में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की। इसके साथ ही अनर्गल भ्रामक और पूरी तरह असत्य कथन कहा। 
विज्ञापन


इसके अलावा सार्वजनिक रूप से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के बारे में यह कहा कि यह हिंसा और नफरत की राजनीति करती है। शिकायत में कहा कि राहुल गांधी द्वारा विशेष उद्देश्य से प्रधानमंत्री के विरुद्ध अनर्गल बयान देने के अलावा समाज में वैमनस्य उत्पन्न करने व सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने की बात भी कही है।
विज्ञापन


यह आईपीसी की धारा 153 ए 295,500 और 501 के तहत दंडनीय हैं। मामले मे सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। रायगढ की सभा के दौरान राहुल गांधी के द्वारा पीएम के खिलाफ जातिगत बात का पत्र मे जिक्र है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें