फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में बारिश ने मचाई तबाही, मकान गिरे; बाल-बाल बचा दंपती, कई सड़कें बंद

Fri, 11 Aug 2023 03:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

दधोल कलां में एक मकान गिर गया। घटना के समय मकान में पति-पत्नी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में वीरवार देर रात से हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मंगरोट के पास पहाड़ से बड़ी चट्टान गिरने से शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद हो गया है। यातायात को बिलासपुर शहर से डायवर्ट किया गया है। वहीं, पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भी बिलासपुर से लेकर घागस तक करीब आधा दर्जन जगहों पर भूस्खलन हुआ है। हालांकि हाईवे पर यातायात चल रहा है। उधर, कुहमझवाड़ सड़क नाले में तबदील हो गई। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए पानी के बीच से गुजरना पड़ा। 

विज्ञापन


भूस्खलन से करीब दर्जन भर संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। घुमारवीं-बिलासपुर मार्ग कंदरौर के पास एक तरफ से धंस गया है, जिससे इसके पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। बारिश ने निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। कुहमझवाड़ पंचायत के रोपा गुलाजर में एक कच्चा मकान गिर गया।



दधोल कलां में भी मकान गिर गया। घटना के समय मकान में पति-पत्नी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। भदरोग में भी एक कच्चा मकान गिर गया। इसके अलावा उपरली सलोह, लेहड़ी सरेल, पडयालग सहित कई स्थानों पर गोशाला गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। घटटू धारस में मकान के नीचे से जमीन खिसक गई, जिससे मकान को खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें