फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीढ़ियों से गिरा चार साल का बच्चा, एम्स में उपचार के दौरान मौत

Thu, 22 Aug 2024 03:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक चार साल के बच्चे की खेलते समय गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरमाणा थाना के तहत पंजगाईं में सीढ़ियों से गिरकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा अपने भाई के साथ खेल रहा था। उसके माता-पिता भी मौके पर ही मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिथुन चौहान निवासी गांव उचका जिला गोपालगंज बिहार और उसकी पत्नी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में चल रहे निर्माण कार्य में लगे थे। उसके दोनो बेटे भी वहां पर खेल रहे थे। खेलते हुए बेटा रिशु (4) सीढ़ियों से गिर गया। उसके सिर पर चोट लगी। घायल बेटे को वह सीएचसी पंजगाईं ले गए, जहां से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया।

क्षेत्रीय अस्पताल से एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान बेटे की मृत्यु हो गई। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया है कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें