फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गद्दा फैक्टरी जलकर राख

Tue, 28 Apr 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं बाजार से सटे पट्टा भदरोग में मंगलवार सुबह रजाई-गद्दे के लघु उद्योग में अचानक आग की चिंगारी भड़क उठी। आगजनी की वजह से फैक्टरी में रखा सारा सामान और मशीनरी जलकर राख हो गई है। प्रारंभिक तौर पर लगभग तीन लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। हालांकि, पुलिस आगजनी के कारणों तक पहुंचने के लिए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घुमारवीं के साथ लगते गांव पट्टा भदरोग में मंगलवार सुबह गद्दा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग भवन के ग्राउंड फ्लोर में चल रही फैक्टरी के स्टोर एवं कार्यस्थल पर बुरी तरह से फैल गई। इससे उसमें रखे रजाई, गद्दे और ऊन पिंजाई की मशीनें आग की भेंट चढ़ गईं। इसी भवन की दूसरी मंजिल में कंप्यूटर सेंटर और तीसरी मंजिल में को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा है।

यदि आग पूरे भवन को पकड़ लेती तो नुकसान करोड़ों में हो जाता। प्रत्यक्षदर्शी ललित कुमार ने बताया कि वह अपने मकान से बाहर सुबह करीब 8:30 पर खड़ा था। अचानक उसने साथ लगते कश्मीर सिंह के मकान की निचली मंजिल से धुआं उठते हुए देखा। जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दे दी। हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले आग की लपटें देख आस-पड़ोस के लोग इक्ट्ठे हो गए और आग बुझाने लग गए।
विज्ञापन


आग लगने से पहली मंजिल में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड बिलासपुर से घटना स्थल तक पहुंचती तब तक लोगों ने काफी हद तक आग को काबू पा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सीता राम शर्मा की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अजनी जसवाल ने बताया की नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिला अग्निशमन अधिकारी भूपेंद्र पाल डोगरा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही बिलासपुर से दो दमकल वाहन मौके के लिए भेज दिए गए थे। आगजनी से लगभग तीन लाख रुपये तक की क्षति होने का अनुमान है।

गश खाकर गिर गया कश्मीर- फैक्टरी में आग की लपटें उठता देख कश्मीर सिंह गश खाकर गिर पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि घटना में फैक्टरी में रखे रजाई, तलाई, गद्दे, रुई, ऊन पिंजाई की मशीनें, बिजली के पैनल जलकर राख हो गए।

नहीं लगे हैं अग्निशमन उपकरण- बिलासपुर में चल रहे उद्योगों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। जिला में लगे उद्योगों में आग बुझाने के लिए जरूरी माने जाने वाले उपकरण तक नहीं लगे हैं। अग्निशमन अधिकारी भूपेंद्र पाल डोगरा ने बताया कि कई उद्योगों में नियमों की अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें