जेपी नड्डा ने निचली भटेड़ पंचायत में कहा कि भाजपा के देश में 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूं ही नहीं हुए हैं। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। नड्डा ने एक कार्यकर्ता के घर उसकी नेम प्लेट लगाई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दूसरे दिन सोमवार को उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों का दौरा किया। पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर यादें ताजा कीं। उन्होंने एक कार्यकर्ता के घर में खुद उसके नाम की प्लेट लगाई। जेपी नड्डा ने निचली भटेड़ पंचायत में कहा कि भाजपा के देश में 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूं ही नहीं हुए हैं। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है।
विज्ञापन
नड्डा ने एक कार्यकर्ता के घर उसकी नेम प्लेट लगाई। कहा कि आज मैं जहां हूं, उसकी शुरुआत एक कार्यकर्ता के घर से ही हुई थी। कहा कि भाजपा मात्र राजनीतिक दल नहीं है। यह राष्ट्र सेवकों का परिवार है, जहां सभी बराबर हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में देलग बूथ अध्यक्ष चरणजीत सिंह के घर पर नाम पट्टिका राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लगाई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन शुरू हुआ था और 30 अप्रैल तक चलने वाला है।