अग्निशमन विभाग की गाड़ी व कर्मी मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से दो मंजिला मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि साथ लगती इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान की तरफ आग नहीं बढ़ी नहीं तो नुकसान और बढ़ सकता था। भराड़ी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पडयालग पंचायत प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण पता नहीं चल सके हैं। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया है। उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को हर संभव मुआवजा देने की मांग की है।