फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Pension Issue: बिक्रम ठाकुर बोले- हिमाचल में भाजपा ही करेगी पुरानी पेंशन बहाल

Mon, 05 Sep 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजनीति कर रही है और कर्मचारी वर्ग को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाल ही में इस मामले को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिले हैं। 
विज्ञापन
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ही सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजनीति कर रही है और कर्मचारी वर्ग को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाल ही में इस मामले को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिले हैं। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के इस बयान के बाद हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर फिर बहस छिड़ गई है कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इस बारे में गंभीरता से सोच रही है और चुनावी लाभ लेने के लिए इस दिशा में घोषणा कर सकती है।

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि आप और कांग्रेस नेता पुरानी पेंशन बहाली के लिए कुछ नहीं करेंगे। ये नेता मंचों से अपना राजनीतिक हित साधने कोशिश कर रहे हैं। कर्मचारी वर्ग प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोट लेने के लिए कोरी घोषणाएं करने लगे हैं। सोमवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने शिमला में भी यह बात दोहराई। इससे पहले बिक्रम सिंह ठाकुर यही बात देहरा में भी इस तरह का बयान दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें