फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा बाईपास के समीप बाइक स्किड, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत कांगड़ा बाईपास के समीप मटौर-शिमला सड़क पर रविवार रात करीब दस बजे एक बाइक स्किड हो गई और बाइक सवार दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की तलाश जारी है। मृतक की पहचान हैप्पी निवासी नंदरूल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरे। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। इनमें से एक युवक को अग्निशमन विभाग व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से ढूंढ निकाला और उसे टांडा अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। वहीं थाना प्रभारी कांगड़ा भरत भूषण ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। खबर लिखे जाने तक खाई में गिरे दूसरे युवक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें