फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भोटा में बाइक सवार की बस के नीचे आने से मौत

Mon, 30 Oct 2023 12:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

भोटा में पीएनबी बैंक की शाखा के समीप रविवार देर रात यह हादसा पेश आया। दरअसल, भोटा में रविवार शाम को दहशरा पर्व मनाया जा रहा था। 
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत एक बाइक सवार की बस के नीचे आने से मौत हो गई। भोटा में पीएनबी बैंक की शाखा के समीप रविवार देर रात यह हादसा पेश आया। दरअसल, भोटा में रविवार शाम को दहशरा पर्व मनाया जा रहा था। सड़क पर लोगों और वाहनों की भारी भीड़ थी। इस दौरान बाइक पर जा रहा धमरोल गांव का 21 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राज कुमार हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


मृतक युवक कुरियर ब्वॉय का कार्य करता था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एक दिन पूर्व शनिवार को भी यहां डिडवी टिक्कर में बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें