क्षेत्र के बंगाणा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रणवीर सिंह पुत्र मनोहर निवासी सरोह उपमंडल बंगाणा के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सरोह निवासी रणवीर सिंह बुधवार देर शाम निजी काम से अपनी बाइक पर जा रहा था कि इसी दौरान बंगाणा बाजार के पास सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में रणवीर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।