फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतपुर के मझीवड़ वार्ड के मतदाता करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

Thu, 25 Apr 2019 10:34 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बसंतपुर विकास खंड के मझीवड़ पंचायत के ग्रामवासियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। पंचायत के लोगों ने मझीवड़ वार्ड के पोलिंग बूथ को दूसरी जगह स्थानांतरण करने पर विरोध जताया है। गांव के लोगाें ने वार्ड में प्रस्ताव लाकर सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि वह लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन


लोगों ने इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी को भी पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है। ग्रामवासियों ने बताया कि अभी तक निर्वाचन अधिकारी ने इनके पत्र का कोई भी जवाब नहीं दिया है। मझीवड़ वार्ड के सदस्य प्रमोद कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर-6 के पोलिंग बूथ पर दो वार्ड के करीब सैकड़ों लोग अपने मत का प्रयोग करते हैं। लेकिन इस बार मझीवड़ वार्ड के पोलिंग बूथ कोे शिलवार्ड नंबर-1 में स्थानांतरित कर दिया है। इससे मझीवड़ वार्ड सहित अन्य दो वार्डों के लोगों को करीब तीन किमी पैदल चलकर शिलवार्ड पोलिंग बूथ पर वोट डालने जाना पड़ेगा।

लोगों के साथ हुआ है अन्याय
ग्रामवासी दीवाकर शर्मा, दिघू राम, वासुदेव शर्मा, विद्या देवी, मनोज कुमार, ममता, प्रीति, कृष्णा, अनीता, अनारकली, कमला देवी, गीता देवी, सुनीता, पुष्पा, विकास और तनुजा शर्मा ने कहा कि बूथ बदलने से गांव के लोगाें के साथ अन्याय हुआ है। लोगों को वोट देने के लिए काफी दूर जाना पड़ेगा। इसलिए वह वोट ही नहीं डालेंगे।
विज्ञापन


बुजुर्गों को ले जाने की करेंगे व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश्वर गोयल ने बताया इस बारे में ग्रामवासियों की ओर से शिकायत पत्र मिला है। इस बारे में चुनाव आयोग को अवगत करवा दिया था। लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। वार्ड के बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बूथ तक जाने के लिए व्यवस्था की जाएगी। गोयल ने ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि लोग चुनाव में अपने मत का अधिकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें