फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय की छलांग बनी 'मौत' की वजह

Wed, 31 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ऊना जिला के संतोषगढ़ मार्ग पर एक बाइक से नील गाय टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब नील गाय छलांग लगाकर सड़क पर आ पहुंची। इससे बाइक नील गाय से टकरा गई और अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान संतोषगढ़ निवासी मदन लाल के रूप में हुई है। मदन लाल टाहलीवाल बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान करता था।

पुलिस के अनुसार मदन लाल सोमवार देर सांय अपने मेडिकल स्टोर को बंद कर बाइक पर घर की ओर से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रही नीलगाय से टकर हो गई। इस हादसे में मदन लाल बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे बीबीएमबी अस्पताल नंगल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन मदन ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


में मदन के पैतृक गांव टाहलीवाल में मौत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि युवक की नीलगाय के टकराने से हुए हादसे में मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस इस संदर्भ में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें