फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक की दीवार से टकराई बाइक, सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे दो सगे भाईयों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इनकी बाइक टैंक सड़क किनारे बने की दीवार से जा टकराई। यह हादसा हिमाचल के कांगड़ा में सामने आया है। यहां मारंडा क्षेत्र के चौकी गांव के पास बाइक हादसे में मारंडा के रहने वाले दो सगे भाइयों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


जमा दो और छठी कक्षा में पढ़ने वाले बपुल (18) और मुकुल (13) बाइक पर घर जा रहे थे। चौकी (खलेठ) के पास रास्ते में उनकी बाइक दीवार से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस से उन्हें पालमपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

देर शाम बाइक पर निकले थे दोनों

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। सोमवार रात को दोनों भाई घुग्घर (पालमपुर) से मारंडा की ओर पल्सर बाइक में जा रहे थे। जब वह आईपीएच टैंक (चौकी) के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सीधी टैंक की दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे से बाइक भी टूट गई।

बपुल (18) जमा दो और छोटा भाई मुकुल (13) छठी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों के परिजनों के अनुसार दोनों छात्र शाम को बाइक लेकर घर से निकले थे। उसके बाद वह रात तक घर नहीं आए थे। थाना प्रभारी पालमपुर गुरवचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

कार खाई में गिरी: एक की मौत, पांच घायल

वहीं, ठियोग के साथ लगती छैला कैंची पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक आल्टो कार एचपी 09 4311 छैला से संधू की ओर आ रही थी। छैला कैंची के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पचास फुट गहरी खाई में जा गिरी।

इस दौरान कार में सवार देवेंद्र पुत्र साध राम उम्र 28 वर्षीय न्वाणा डाकखाना क्यार तहसील ठियोग निवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार के मालिक और चालक आशीष 22 वर्षीय पुत्र राकेश शर्मा गांव क्लार डाकखाना क्यार, रमेश कुमार 40 वर्षीय पुत्र साध राम क्यार निवासी, संजय कुमार पुत्र जय राम गांव नवाण निवासी क्यार, जोगेंद्र 30 वर्षीय पुत्र केवल राम मातली तीस वर्षीय हादसे में बुरी तरह से घायल हुए हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने चार को आईजीएमसी रेफर कर दिया है। हादसे में एक और घायल नेपाली मूल का व्यक्ति, जिसकी पहचान कुमार उर्फ लाल कुमार उम्र 24 वर्षीय के रूप में हुई है, जोकि प्रताप नाम के ठेकेदार के पास काम करता है। लाल कुमार हादसे में हल्का चोटिल हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें