मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मीडिया को संबोधित करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिहार उपचुनाव के नतीजों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के ताजा चुनाव परिणाम केवल एक राज्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका प्रभाव राष्ट्रीय राजनीति पर भी दिखाई देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में इन नतीजों को कांग्रेस के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा सकता है।
मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सामने आए चुनाव परिणामों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व जुड़ा रहा है, वहां जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत ने राजनीतिक समीकरणों को बदलने का संकेत दिया है। उनके अनुसार यह परिणाम आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डाल सकते हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि चुनावी नतीजे हमेशा जनता के जनादेश और स्थानीय परिस्थितियों पर आधारित होते हैं, लेकिन उनका मानना है कि बिहार के उपचुनाव के परिणाम विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस के लिए उत्साहवर्धक हैं। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले चुनावों में इन परिणामों का राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार में मुख्यमंत्री बदलने के बाद वहां पार्टी की राजनीतिक स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के अनुसार बदलते राजनीतिक हालात भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।