फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल के लिए की बड़ी घोषणा

Fri, 06 Oct 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार लोक लुभावन घोषणाएं करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने हिमाचल के लिए बड़ी घोषणा की है। ‌
विज्ञापन



सिन्हा ने प्रदेश में बड़ा हवाई अड्डा बनाने का चुनावी शिगूफा छोड़ा है। लेकिन आने वाला वक्‍त ही बताएगा कि ये घोषणा धरातल पर उतरती है या चुनावी घोषणा बनकर रह जाती है। 


केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने वीरवार को भुंतर में कुल्लू - मनाली एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि हिमाचल में तीन किलोमीटर रनवे वाला एक बड़ा हवाई अड्डा बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसकी संभावनाएं तलाशने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार प्रदेश में सर्वे करवाएगी। उपयुक्त जगह पर बड़े स्तर का एक ऐसा एयरपोर्ट बनेगा जहां पर 180 से 200 सीटर जेट वीमान उतर सकेंगे। 
विज्ञापन

हेली टैक्सी सेवा से जुड़ेंगे चंडीगढ़, शिमला और कुल्लू

केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़, शिमला और कुल्लू को जोड़ने के लिए जल्द ही हेली टैक्सी सेवा शुरू करने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के दूसरे चरण में हेलीकॉप्टर उपलब्ध होते ही ये सेवा शुरू कर दी जाएगी। 

यात्रियों को हेली टैक्सी सेवा कम किराये पर उपलब्ध होगी। इससे कुल्लू, मनाली और शिमला सीधे कनेक्ट हो जाएंगे और इससे प्रदेश  में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सूबे के तीनों एयरपोर्ट अपग्रेड किए जाएंगे। इनमें खराब मौसम (धुंध) और रात को भी बड़े जहाज उतर सकेंगे। 

भुंतर, गगल और शिमला एयरपोर्ट पर जरूरी आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इससे फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ेगी। सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने पूर्व यूपीए सरकार के अधूरे कार्यों को भी रफ्तार दी है। 


हिमाचल से होगा हेली टैक्सी का शुभारंभ : नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि उड़ान योजना के तहत हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ हिमाचल से ही होगा। इससे उत्तर भारत के लोगों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों की लाइनें लग जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि सूबे में आने वाली सरकार भाजपा की होगी। हम जमीन देंगे और हिमाचल में बड़ा एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें