फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी शिमला में भरे जाएंगे खाली पद, नई लाइटों को मंजूरी, बैठक में लिया फैसला

Tue, 18 Feb 2020 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

नगर निगम शिमला में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के आरक्षित पदों को भरने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में हुई एफसीपीसी की बैठक में खाली पड़े स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के 12 पदों को भरने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

  यह सभी पद बैकलॉग आधार पर भरे जाएंगे। इनमें लिपिक का एक पद, दो पद मजदूर और नौ पद सफाई कर्मचारी के हैं। मंगलवार को हुई एफसीपीसी की बैठक में 15.37 लाख रुपये की नई लाइटें लगाने और कई लाइटें शिफ्ट करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

शहर में पेड़ों की गिनती करने के एवज में वन विभाग को 9.24 लाख देने के प्रस्ताव पर भी फैसला लिया गया। तय किया कि जब तक वन विभाग भूमि के मालिक संबंधी पूरा रिकॉर्ड निगम को नहीं दे देता, तब तक इन पैसों का भुगतान नहीं किया जाएगा। निगम प्रशासन के अनुसार अभी विभाग ने अधूरा रिकॉर्ड दिया है।
विज्ञापन


बैठक में पांच पार्किंगों के तकनीकी मंजूरी लेने सबंधी प्रस्ताव के लिए हिमुडा को 17.34 लाख रुपये फीस देने को भी मंजूरी दी है। शहर में बर्फबारी हटाने पर करीब दस लाख रुपये खर्च हो गए। पहले करीब साढ़े चार लाख रुपये के टेंडर किए गए थे लेकिन इस बार बर्फबारी ज्यादा होने के कारण इसकी लागत बढ़ गई। कमेटी ने इसे मंजूरी दे दी। बैठक में पार्षद दिवाकर शर्मा, विवेक शर्मा और सिमी नंदा मौजूद रहे।

पुराने वार्ड कार्यालयों की सुधरेगी हालत
मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में हुई जीएफसी की बैठक में वार्ड कार्यालयों की मरम्मत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। पार्षद इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कई वार्डों में दफ्तर ही नहीं हैं। संयुक्त आयुक्त ने प्रस्ताव देने को कहा। जीएफसी ने सिलाई केंद्र ढली की शिक्षिका को तीन माह की एक्सटेंशन देने का भी फैसला लिया गया। बैठक में पार्षद कमलेश मेहता भी मौजूद रहें।

लेबर हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव

डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई सोशल जस्टिस कमेटी की बैठक में लेबर हास्टल बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके लिए जल्द जगह चिन्हित की जाएगी। पार्षद आरती चौहान ने इंजनघर के वूमन हास्टल में कैंटीन खोलने और शाम को एंट्री टाइम आधा घंटा बढ़ाने की मांग रखी।

नगर निगम पार्षदों का पोर्ट ब्लेयर शहर का सैर सपाटा अब निगम प्रशासन को महंगा पड़ गया है। इसके अलावा जिस अम्रुत मिशन के तहत यह दौरा किया गया था उसका बजट दौरे का खर्च पूरा करने में कम पड़ गया। अब दूसरे फंड से लाखों रुपये लेकर पार्षदों के सैर सपाटे का खर्च चुकाया जाएगा। निगम पार्षदों के पोर्ट ब्लेयर दौरे पर कुल 19.48 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

एक पार्षद पर करीब 56 हजार रुपये का खर्चा आया। अम्रुत मिशन में कुल 13.99 लाख रुपये का ही बजट बचा था जिसके तहत यह दौरा प्लान किया गया लेकिन दौरे पर इससे 5.49 लाख रुपये ज्यादा खर्च हो गया। अब यह पैसा जेएनएनयूआरएम के केपेसिटी बिल्डिंग फंड से चुकाया जाएगा। एफसीपीसी ने इसे भी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

बिछेगी नई लाइन, अब सभी लोगों को मिलेगा 24 घंटे पानी

 शहरवासियों को कब और कैसे 24 घंटे पेयजल सप्लाई मिलेगी।  इसे लेकर कंपनी ने मंगलवार को सांगटी वार्ड में हाउसिंग बोर्ड कालोनी के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान कंपनी के मैनेजर सुशील शर्मा और स्थानीय पार्षद मीरा शर्मा मौजूद रहे। मैनेजर सुशील शर्मा ने बताया कि शहर में सबसे पहले सांगटी वार्ड में इस प्रोजेक्ट का ट्रायल किया है। कुल 50 भवनों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है, जिनमें एक माह से 24 घंटे पेयजल सप्लाई दी जा रही है। 

  स्थानीय लोगों को बताया कि जल्द ही दूसरे भवनों को भी इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा साथ लगते वार्डों में भी इस योजना को लागू किया जा रहा है। इसके लिए प्लान तैयार है। अलग अलग टीमें पाइपलाइन बिछाने जा रही हैं। स्थानीय लोगों को बताया कि किस कालोनी में कहां और कैसे नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। कंपनी ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा ताकि लाइन बिछाने का काम जल्द पूरा हो सके। स्थानीय पार्षद मीरा शर्मा ने कहा कि वार्ड के सभी उपभोक्ताओं को जल्द इस योजना से जोड़ा जाएगा।

कम खपत पर कम आएगा बिल
पेयजल कंपनी की एक टीम ने मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के कर्मचारियों को नई पेयजल व्यवस्था की जानकारी दी। बताया कि शहर में मीटर रीडिंग पर अब बिल जारी हो रहे हैं। कर्मचारियों को नई पेयजल दरों, सीवरेज सेस और आनलाइन बिल भुगतान का तरीका भी बताया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने बिल संबंधी शिकायतें भी रखीं जिनका का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें