फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल के दौरान धमाका होने के मामले में मतियाना स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का केस

Tue, 18 Feb 2020 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)

सार

शिमला जिले के मतियाना में प्रैक्टिकल के दौरान धमाका होने के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
मतियाना स्कूल में फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के बाद मंगलवार को फोरेंसिक टीम ने एसडीएम के साथ मतियाना स्कूल  पहुंची। इस दौरान लैब का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक लैब की टीम ने निरीक्षण के बाद कहा कि प्रैक्टिकल के दौरान लापरवाही बरतने से हादसा हुआ। अगर छात्रों के हाथ में दस्ताने और मुंह पर मास्क होता तो इन्हें इतनी चोटें न लगतीं। पुलिस ने लैब को सील करने के बाद लैब के बाहर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी है। स्कूल प्रबंधन की इस मामले में एक और लापरवाही सामने आई है। हादसा दिन को करीब पौने बारह बजे हुआ।

विज्ञापन


पुलिस को इसकी सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे दी गई। प्रशासन को भी समय पर इसकी सूचना नहीं दी गई। देर शाम एसडीएम ठियोग केके शर्मा की अगुवाई में नायब तहसीलदार ने सभी शिक्षकों के बयान लिए। निरीक्षण करने के बाद जुन्गा फोरेंसिक लैब से आए अधिकारी नसीब सिंह पटियाल ने बताया कि प्रैक्टिकल के दौरान कोताही बरती गई है। छात्रों के हाथ में दस्ताने और मुंह में मास्क लगा होता तो हादसा इतना खतरनाक न होता। इधर, ठियोग थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे मिली। पुलिस ने कोताही बरतने का मामला दर्जकर लिया है। एसडीएम ठियोग केके शर्मा ने बताया कि पीड़ित सभी छात्रों के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की मदद दी गई है। 

विज्ञापन

तीन विद्यार्थी अभी भी चंडीगढ़ में भर्ती

मतियाना स्कूल में फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाचार्य राम लाल डोगरा ने बताया कि स्कूल की ओर से भी तीन अध्यापक चंडीगढ़ में छात्रों के साथ हैं। छात्र-छात्रा को शिमला के आईजीएमसी से छुट्टी दे गई है।

मतियाना स्कूल में हुए धमाके को लेकर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी बच्चों का इलाज का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें