फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाखू में तैयार होंगे साइकिल ट्रैक, बनेगा रेन हार्वेस्टिंग टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर ने दौरा कर चिह्नित किए रास्ते
विज्ञापन

निर्माणाधीन टैंक के काम में तेजी लाने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के जाखू क्षेत्र में हरेभरे जंगलों के बीच नगर निगम जल्द ही युवाओं के लिए साइकिल ट्रैक तैयार करेगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को इस क्षेत्र का दौरा कर साइकिल ट्रैक बनाने के लिए तीन रास्तों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन


जाखू मंदिर से साथ लगते इलाकों के लिए तीन कच्चे रास्ते हैं जिन्हें समतल कर साइकिल ट्रैक बनाया जा सकता है। महापौर ने कहा कि इन्हें साइकिल ट्रैक में बदलने के लिए वन विभाग से भी बात की जाएगी। कई जगह विभाग के पुराने रास्ते भी हैं जिन्हें साइकिल ट्रैक में बदला जा सकता है। कहा कि निगम जल्द इस योजना को धरातल पर उतारेगा। शिमला प्रदेश का पहला शहर होगा जहां युवाओं के लिए साइकिल ट्रैक तैयार किए जाएंगे। जाखू क्षेत्र में जल्द ही रेन हार्वेस्टिंग टैंक का भी निर्माण किया जाएगा। इसमें मंदिर और साथ लगते परिसर से बहने वाला बारिश का पानी जमा होगा। इसका इस्तेमाल पार्क, शौचालयों आदि में किया जाएगा। महापौर ने जाखू में निर्माणाधीन 16 लाख लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक का काम जल्द पूरा करने के कंपनी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें