फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें वीडियो: शिमला के भट्टाकुफर में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 71 वर्षीय महिला की मौत

Sat, 14 Nov 2026 04:54 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में 71 वर्षीय महिला की जान चली गई। सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से विद्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के भट्टाकुफर इलाके में शनिवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। भट्टाकुफर मोड़ के समीप सड़क पार कर रही 71 वर्षीय महिला ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन




मृतका की पहचान भट्टाकुफर निवासी विद्या देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भट्टाकुफर मोड़ के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, विद्या देवी भट्टाकुफर मोड़ के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Trending Videos
विज्ञापन

ट्रक चालक को लेकर सामने आई अलग-अलग जानकारी
हादसे के बाद ट्रक चालक के मौके से चले जाने को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक चालक ने खुद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। चालक के घटनास्थल से जाने और बाद में पुलिस तक पहुंचने को लेकर सामने आई इन अलग-अलग जानकारियों की स्थिति स्पष्ट की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें चालक की कोई लापरवाही थी या नहीं। इस हादसे के बाद व्यस्त सड़कों पर पैदल चलने वालों, विशेषकर बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता फिर बढ़ गई है। भट्टाकुफर जैसे व्यस्त मार्गों पर सड़क पार करने के दौरान अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें