मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि बजट सत्र के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। विपक्ष के पास अगर सवालों की पोटली होगी तो सरकार के जवाबों की पोटली रहेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वे किसी चीज से डरते नहीं हैं। चार साल में बेहतरीन कार्य किए गए हैं, जो किया जा सकता था, उसे किया है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विपक्ष को सुनाना चाहते हैं, मगर सरकार सुने तो सही। विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कोई भी प्रश्न करेंगे तो सरकार को अधिकार है कि इस बारे में समाधान निकालें।
स्वाभाविक रूप से जिस प्रकार से विपक्ष का व्यवहार रहा है, वह लोकतांत्रिक प्रणाली में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। ऐसी परिस्थिति में लगातार आरोप लगाना सही नहीं है। सरकार का पक्ष सुनने की कम से कम मनोस्थिति तो रहनी चाहिए। सरकार के पक्ष को नहीं सुनना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सही कहा है कि जिस प्रकार कांग्रेस सरकार के पक्ष को नहीं सुनना चाहती है। कांग्रेस जिस तरह से सत्ता के बाहर छटपटा रही है और टुकड़े-टुकड़े गैंग को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। चाहे कांग्रेस के अंदर भी बहुत से लोग हैं जो इस पक्ष में नहीं है। कुछ नेता इस तरह की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को ओक ओवर से चौपाल क्षेत्र के कुपवी खंड के लिए पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भेंट की गई एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बैंक के प्रबंधन के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस एंबुलेंस से कुपवी क्षेत्र की जनता को लाभ होगा। इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. सुरेखा और बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।