फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: आईएएस अधिकारी भरत खेड़ा बनाए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव

Thu, 05 Jan 2023 07:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

आईएएस अधिकारी भरत हरबंस लाल खेड़ा को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रधान सचिव नियुक्त कर किया गया है। सुभाशीष पंडा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के चलते बीते कुछ दिनों से प्रधान सचिव का पद रिक्त चल रहा था। 
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी भरत हरबंस लाल खेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस अधिकारी भरत हरबंस लाल खेड़ा को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रधान सचिव नियुक्त कर किया गया है। सुभाशीष पंडा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के चलते बीते कुछ दिनों से प्रधान सचिव का पद रिक्त चल रहा था। गुरुवार को कार्मिक विभाग की ओर से 1995 बैच के आईएएस अधिकारी खेड़ा को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा कर एवं आबकारी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


खेड़ा के पास प्रधान सचिव लोकनिर्माण विभाग, गृह एवं विजिलेंस, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, सैनिक कल्याण और संसदीय कार्यों का जिम्मा भी रहेगा। वहीं, कार्मिक विभाग ने प्रधान सचिव डॉ. रजनीश के भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग का अतिरिक्त कार्यभार प्रधान सचिव देवेश कुमार को सौंपा है। देवेश कुमार के पास शहरी विकास, टीसीपी, पर्यटन, आवास का कार्यभार भी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें