फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhanupalli Barry RailLine: वामटा से इसी माह शुरू होगा निर्माण कार्य, तीन किलोमीटर लंबे दो वायडक्ट बनेंगे

Tue, 07 Nov 2023 11:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

कंपनी की इस लैब में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी। वहीं, वायडक्ट का निर्माण बामटा की ओर से शुरू किया जाएगा। जो मंडी भराड़ी में सुरंग नंबर-16 के पास पूरा होगा। 
विज्ञापन
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के तीसरे चरण का निर्माण कार्य इसी माह से शुरू होगा। मंडी भराड़ी तक तीन किलो मीटर लंबे दो वायडक्ट बनेंगे। वायडक्टों के निर्माण के लिए मशीनरी और सामग्री पहुंचना शुरू हो गई है। निर्माण के लिए अधिकृत कंपनी ने बामटा में मिक्सर प्लांट शुरू करने के बाद सोमवार को अपनी लैब का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। कंपनी की इस लैब में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी। वहीं, वायडक्ट का निर्माण बामटा की ओर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


जो मंडी भराड़ी में सुरंग नंबर-16 के पास पूरा होगा। बामटा में पेड़ कटान का कार्य भी पूरा करने लिया गया है। जबकि कंपनी ने अप्रोच रोड बनाने के साथ पिलर बिंदु भी चिन्हित कर दिए हैं। कंपनी अधिकारियों के अनुसार साइट पर इसी माह निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंडी-भराड़ी से बामटा तक तीन किलोमीटर लंबे दो वायडक्टों का निर्माण किया जाना है। रेल लाइन का यह हिस्सा गोबिंद सागर झील के ऊपर है। इसलिए यहां वायडक्ट बनाने का निर्णय लिया है। इसका निर्माण कार्य एचजी इंफ्रा कंपनी को रेल विकास निगम ने 466 करोड़ रुपये में आवंटित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें