फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जीत के साथ हिमाचल हैंडबाल टीम सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। 37वीं राष्ट्रीय गेम्स में महिला हैंडबाल टीम ने तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में हिमाचल ने राजस्थान को 32-12 से मात दी। टीम की कोच स्नेहलता ने बताया कि टीम की ओर से मेनिका पाल, निधि शर्मा, मिताली, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, गुलशन, भावना, संजना, दीपा, शैलजा शर्मा, कृतिका ने गोल किए। कप्तान दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गोलकीपर चेतना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें