फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुपवी में अंगीठी की गैस से दम घुटने से भांजे की मौत, मामा बेहोश

Mon, 09 Jan 2023 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला के चौपाल उपमंडल में अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  मरने वाला जिया लाल शर्मा (38) पुत्र देवी राम गांव धमराह वीपीओ मझौली तहसील कुपवीं का निवासी था। 
विज्ञापन
अंगीठी की गैस से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिमला के चौपाल उपमंडल में अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  मरने वाला जिया लाल शर्मा (38) पुत्र देवी राम गांव धमराह वीपीओ मझौली तहसील कुपवीं का निवासी था। इसके अलावा सीता राम (70) पुत्र स्व. क्रासू राम गांव हरनाहा, वीपीओ मझौली तहसील कुपवी बेहोशी की हालत में मिला है। इसका सोलन अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक अंगीठी की गैस से जिया लाल की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को यह घटना पेश आई। सीता राम अपने भांजे जिया लाल के घर आया था। दोनों ने रात को खाना आया और कमरे में जाकर सो गए।

विज्ञापन


कमरे में ही सर्दी से बचने के लिए अंगीठी भी रखी थी। अगली सुबह परिजनों ने देखा तो होश उड़ गए। दोनों बेसुध अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरधार ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जिया लाल को मृत घोषित कर दिया। सीता राम का अस्पताल उपचार चल रहा है। इसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। जिया लाल अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गया है। परिवार में वह आजीविका का एकमात्र साधन था। यह परिवार खेतीबाड़ी करता है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि कुपवी थाना पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें