फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चुनाव प्रचार के लिए आएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

Mon, 14 Mar 2022 02:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में इस बार चुनावी माहौल दिलचस्प होगा। पंजाब में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 में 92 सीटों पर जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान जल्द हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। दोनों राज्यों में इसी साल अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में इस बार चुनावी माहौल दिलचस्प होगा। पंजाब में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 में 92 सीटों पर जीत हासिल की है। 

विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। दो दिन पहले शिमला पहुंचे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि आम आदमी पार्टी शिमला नगर निगम चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं विधानसभा चुनाव में भी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।  नगर निगम शिमला के चुनाव मई-जून 2022 में प्रस्तावित हैं। 


पार्टी अभी पंजाब में व्यस्त है। सप्ताह भर में वहां मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है। उसके बाद वरिष्ठ नेता हिमाचल प्रदेश आएंगे। अफसरों सहित भाजपा और कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। ईमानदार छवि वाले नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाना है। - रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें