फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंडम सैंपलिंग में तीन पुलिस कर्मी पॉजिटिव, भावानगर थाना सील, पूरा स्टाफ आईसोलेट

Sat, 27 Jun 2020 05:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किन्नौर जिले में भावानगर पुलिस थाने के तीन पुलिस कर्मचारियों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने को सील कर दिया गया है और पूरे स्टाफ को आईसोलेट किया गया है। तीनों कर्मी रैंडम सैंपलिंग में संक्रमित पाए गए हैं। तीनों ड्यूटी पर तैनात थे। इनके संपर्क में आए 42 पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के जवानों को पुलिस स्टेशन भावानगर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि 25 जून को भावानगर पुलिस स्टेशन से आठ रैंडम सैंपल लिए गए थे। 3 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो पुलिस कर्मी जिनमें से एक बैजनाथ निवासी 5 जून और देहरा निवासी जवान 4 जून को छुट्टी लेकर अपने घर कांगड़ा चले गए थे। देहरा निवासी जवान ने 11 और बैजनाथ निवासी जवान ने 12 जून को भावानगर थाने में छुट्टी से आकर ड्यूटी ज्वाइन की थी।

इन दोनों की ड्यूटी भावानगर पुलिस थाने में ही थी, जबकि एक अन्य पुलिस जवान मंडी निवासी जोकि जनरल ड्यूटी पर तैनात था, वह भी इनके साथ कमरे में रहने पर संपर्क में आया है। जनरल ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने निगुलसरी, नाथपा और भावानगर आदि स्थानों पर ड्यूटी दी थी। इनके संपर्क में कई लोग आए हैं, इनकी पहचान की जा रही है। भावानगर क्षेत्र को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।  
विज्ञापन


भावानगर अस्पताल अगले 14 दिन तक बंद रहेगा
सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में 160 ऑक्सीजन सिलेंडर, तीन वेंटिलेटर, एक मोबाइल एक्सरे की व्यवस्था की गई है। कंटेनमेंट जोन होने के कारण भावानगर अस्पताल अगले 14 दिन तक बंद रहेगा। लोग इलाज के लिए सीएचसी निचार जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें