फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग और जयराम के बीच रिश्ता बेहतर: धूमल

Tue, 04 Feb 2020 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच रिश्तों को बेहतर बताया। धूमल ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए अफवाहें फैलाते हैं।

विज्ञापन


धूमल ने सरकार द्वारा कर्ज लेने पर विपक्ष की बयानबाजी पर भी पलटवार किया है। धूमल ने कहा कि विपक्ष जब सत्ता में था तो उन्होंने भी कर्ज लिए थे, लेकिन अगर कर्ज विकास पर खर्च हो तो कर्ज लेना गलत नहीं।  

धूमल ने कहा कि 2007 से 2012 तक उनके कार्यकाल में 6 हजार 672 करोड़ का ही कर्ज लिया गया था और विकास को भी गति दी थी। धूमल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही कर्ज पर कर्ज लिए जिससे आने वाली सरकार को कर्जे की किस्त वापस करने और ब्याज देने के लिए धन की आवश्यकता पड़नी थी।  
विज्ञापन


ऊना जिला में खनन से स्वां तटीकरण पर हो रहे नुकसान पर धूमल ने कहा कि कुछ लोग लालच में आकर बड़ी परियोजना को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे बदनामी भी हो रही है इसलिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें