फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये चुने गए हैं हिमाचल के अव्वल अस्पताल, मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत आंचलिक अस्पताल धर्मशाला को प्रथम कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त हुआ है। आंचलिक अस्पताल मंडी को दूसरा और क्षेत्रीय अस्पताल नाहन को सांत्वना पुरस्कार मिला है। आंचलिक अस्पताल धर्मशाला को 50 लाख रुपये, आंचलिक अस्पताल मंडी को 20 लाख रुपये और क्षेत्रीय अस्पताल नाहन को प्रशस्ति पुरस्कार के तौर पर 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कायाकल्प पुरस्कार राज्य में जन स्वास्थ्य सेवाओं में सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदान किए जा रहे हैं। पुरस्कारों का उद्देश्य ऐसी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को प्रोत्साहन देना व पहचान करना है, जो सफाई और संक्रमण नियंत्रण में अनुकरणीय प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन

ऐसे होता है चयन

भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार इस पुरस्कार के लिए वित्तीय वर्ष के दौरान केवल जिला स्तर के अस्पतालों की ही सिफारिश की जाती है। अंकों के आधार पर जिला पुरस्कार समिति द्वारा किए गए मूल्यांकन में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले अस्पतालों की सिफारिश की जाती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये पुरस्कार राज्य पुरस्कार समिति द्वारा बाहरी मूल्यांकन में प्राप्त अंकों के आधार पर तीन उप श्रेणियों में दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इन अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ को अच्छे प्रदर्शन एवं पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें