स्वच्छ भारत अभियान के तहत आंचलिक अस्पताल धर्मशाला को प्रथम कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त हुआ है। आंचलिक अस्पताल मंडी को दूसरा और क्षेत्रीय अस्पताल नाहन को सांत्वना पुरस्कार मिला है। आंचलिक अस्पताल धर्मशाला को 50 लाख रुपये, आंचलिक अस्पताल मंडी को 20 लाख रुपये और क्षेत्रीय अस्पताल नाहन को प्रशस्ति पुरस्कार के तौर पर 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कायाकल्प पुरस्कार राज्य में जन स्वास्थ्य सेवाओं में सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदान किए जा रहे हैं। पुरस्कारों का उद्देश्य ऐसी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को प्रोत्साहन देना व पहचान करना है, जो सफाई और संक्रमण नियंत्रण में अनुकरणीय प्रदर्शन करती है।